1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी राजदूत के भाषण से हटाई गई CPEC का नाम बदलने वाली बात

चीनी राजदूत के भाषण से हटाई गई CPEC का नाम बदलने वाली बात

 Written By: Bhasha
 Published : May 09, 2017 06:45 pm IST,  Updated : May 09, 2017 06:45 pm IST

चीन ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का नाम बदलने वाली बात भारत में अपने राजदूत के भाषण के मूलपाठ से हटा दी है।

Chinese Ambassador to India Luo Zhaohui | Photo: AP- India TV Hindi
Chinese Ambassador to India Luo Zhaohui | Photo: AP

बीजिंग: चीन ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का नाम बदलने वाली बात भारत में अपने राजदूत के भाषण के मूलपाठ से हटा दी है। चीनी दूतावास की वेबसाइट पर भाषण की प्रति पोस्ट की गई है, जिसमें राजदूत लुओ झाओहुई की यह टिप्पणी शामिल नहीं है कि हम CPEC का नाम बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं।

भारत की चिंताओं के निवारण का प्रयास करते हुए चीनी राजदूत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया और कहा कि यह संप्रभुता के मुद्दों से अलग आर्थिक सहयोग एवं संपर्क बढ़ाने की परियोजना है। उन्होंने OBOR परियोजना में नई दिल्ली के शामिल होने की जरूरत पर जोर दिया। दूतावास की वेबसाइट पर पोस्ट बयान से CPEC का नाम बदलने वाली बात हटाने के बारे में पूछे गए सवाल को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने टाल दिया।

प्रवक्ता गेंग शुआंग ने संवाददाताओं से कहा, ‘आपने राजदूत लुओ झाओहुई के बयान का हवाला दिया है। मेरी समझ से भारत में चीन के दूतावास ने राजदूत के कार्यक्रम और संबद्ध गतिविधियों की जानकारी दी है। अगर आप चाहते हैं तो मैं आपसे कहूंगा कि अधिक जानकारी के लिए इंटरनेट कर इस्तेमाल करें।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश