1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मलेशिया ने 58वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

मलेशिया ने 58वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

 Written By: IANS
 Published : Aug 31, 2015 05:36 pm IST,  Updated : Aug 31, 2015 05:36 pm IST

कुआलालंपुर: मलेशिया ने सोमवार को अपना 58वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस देश को 1957 में ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। 'द स्टार' की वेबसाइट के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने रिकॉर्डेड

मलेशिया ने 58वां...- India TV Hindi
मलेशिया ने 58वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

कुआलालंपुर: मलेशिया ने सोमवार को अपना 58वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस देश को 1957 में ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। 'द स्टार' की वेबसाइट के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने रिकॉर्डेड टीवी संदेश के बावजूद मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने राजधानी कुआलालंपुर में राष्ट्र को 'लाइव' संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह मुद्रा के अवमूल्यन के बावजूद मलेशिया को झुकने नहीं देंगे। रजाक ने कहा, "हम देश के या देश के बाहर के किसी को भी देश की अबतक की उपलब्धियों को चुराने, कुचलने, या नष्ट करने की अनुमति नहीं देंगे।"

राष्ट्र को संबोधित करते वक्त उप-प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हमीदी, परिवहन मंत्री लिऊ तिआंग लाई, स्वास्थ्य मंत्री एस. सुब्रह्मण्यम और सरकार के मुख्य सचिव अली हमजा भी मौजूद थे। स्वतंत्रता दिवस के जश्न का आगाज रॉयल मलेशियन नेवी के कर्मचारियों के जेलुर गेमलिंग (राष्ट्रीय ध्वज) फहराने और नेगाराकू(राष्ट्रगान) गाने के साथ हुआ। इस दौरान रॉयल आर्टिलरी रेजिमेंट की 41वीं टुकड़ी ने 14 तोपों की सलामी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश