1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नई पहल : मलेशिया में पहली इस्‍लामिक विमान सेवा शुरु,एयरहोस्‍टेस पहनेंगी हिजाब

नई पहल : मलेशिया में पहली इस्‍लामिक विमान सेवा शुरु,एयरहोस्‍टेस पहनेंगी हिजाब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 23, 2015 01:10 pm IST,  Updated : Dec 23, 2015 01:10 pm IST

कुआलांलपुर: मलेशिया में रविवार को पहली इस्लामिक एयरलाइंस को लॉन्च किया गया है। इस एयरलाइंस ने अपनी पहली उड़ान कुआलांलपुर से रिजॉर्ट तक की। इस उड़ान में 150 यात्री शामिल थें। रयानी एयर एयरलाइंस को

rayani airlines- India TV Hindi
rayani airlines

कुआलांलपुर: मलेशिया में रविवार को पहली इस्लामिक एयरलाइंस को लॉन्च किया गया है। इस एयरलाइंस ने अपनी पहली उड़ान कुआलांलपुर से रिजॉर्ट तक की। इस उड़ान में 150 यात्री शामिल थें। रयानी एयर एयरलाइंस को यह उम्मीद है कि हज यात्रियों को यह सेवा पसंद आएगी। इस एयरलाइंस में दी जाने वाली सभी सेवाएं शरिया कानून के मुताबिक होगी। रयानी एयर दुनिया की ऐसी पहली कंपनी है जिसने पूरी तरह से शरीयत के नियमों को लागू किया है। गौरतलब है कि मलेशिया में 60 फीसदी मुस्लिम आबादी है।

इन बातों का किया जाएगा पालन :

1. इस कानून के तहत फ्लाइट में यात्रियों को केवल हलाल मीट दिया जाएगा।

2. फ्लाइट में शराब नहीं दी जाएगी।

3. क्रू मेंबर्स की ड्रेस शरिया कानून के मुताबिक होगी।

4. महिला एयरहोस्टेज को हिजाब पहनना जरूरी है।

5. जो क्रू मेंमब मुस्लिम नहीं है उन्हें शालीन कपड़े पहनने होंगे।

6. फ्लाइट जब टेक ऑफ करेगी तो उससे पहले नमाज पढ़नी जरूरी है।

 

रयानी एयर ने इस्‍लामिक शरीयत नियमों के साथ की नई पहल

रयानी एयर की इस नई पहल के साथ एयरहोस्‍टेस शरीयत के नियमों का पालन करते हुए हिजाब में रहेगी साथ ही गैर मुस्लिम महिलाओं को भी सलीके की डे्स पहनकर यात्रा करनी होगी। इस एयरलाइंस कंपनी के डायरेक्‍टर का कहना है कि ''ये ऐसी पहली मलेशियन एयरलाइंस है, जो शरिया के नियम-कायदों को मानने वाली है। हमें इस पर गर्व है। समय के साथ शरिया का स्वरूप काफी बदला है।'' इस एयरलाइंस में स्नेक्स और जूस पर छूट है।  गौरतलब है कि मलेशिया में मुस्लिम मैजोरिटी 60 प्रतिशत है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इसी तरह की कईं और एयरलाइंस भी दुनिया में हैं जिसमें रॉयल ब्रुनेई एयरलाइंस, सऊदी अरेबियन एयरलाइंस और ईरान एयर हैं।

यूके की फिरनस एयरलाइंस भी चलेगी रयानी एयरलाइंस की राह पर

शरीयत नियमों के पालन की शुरुआत जिस तरह से रयानी एयरलाइंस ने शुरु की है उसी रास्‍ते पर यूके की एयरलाइंस फिरनस भी भी अगले साल तक ऐसी ही फ्लाइट्स शुरू करने की योजना पर विचार कर रही है। कंपनी इस तरह की पहली सेवा की शुरुआत बांग्‍लादेश के स्‍यालहेट शहर से करने पर विचार कर रही है।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश