1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एक हांथ में IV drip तो दूसरे हांथ में बीयर, चीन में ऐसे गाड़ी चला रहे थे जनाब

एक हांथ में IV drip तो दूसरे हांथ में बीयर, चीन में ऐसे गाड़ी चला रहे थे जनाब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2016 04:05 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 04:05 pm IST

दुनिया में अजीब किस्म के लोग होते हैं, जो अपनी मर्जी पूरी करने के लिए हालात पर भी गौर नहीं करते।

china- India TV Hindi
china

शिनयांग(चीन): दुनिया में अजीब किस्म के लोग होते हैं, जो अपनी मर्जी पूरी करने के लिए हालात पर भी गौर नहीं करते। कुछ कर गुजरने का फितूर इन पर इस कदर हावी होता है कि ये सब कुछ ताक पर रख देते हैं, यहां तक कि वो अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। चीन में एक ऐसे ही एक विरले व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो अपने शौक को अपनी हालत से ज्यादा तरजीह देता हुआ जान पड़ रहा है।

दरअसल चीन के शिनयांग प्रांत में एक ड्राइवर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसके एक हांथ में IV drip लगी हुई है और उसका वो हांथ खिड़की के बाहर है। वहीं दूसरी तरफ वो अपने दूसरे हांथ में बीयर को बोतल थामे हुए है, हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वो जनाब चीन की सड़क पर गाड़ी भी चला रहे थे। इस वीडियो में गाड़ी चलाने के दौरान ही बियर की शिप लेते हुए इस व्यक्ति को साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि उसके दूसरे हांथ में IV drip क्यों लगी है इस बात का पता नहीं चल पाया। गौरतलब है कि यह वीडियो बीते 17 मई का है।

वीडियो: साभार mail online

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश