बीजिंग: दक्षिण चीन के सिंचेन प्रांत में एक महिला के साथ मेट्रो में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के साथ यह हादसा अंडरग्राउंड ट्रेन में हुआ। जिसे एक यात्री द्वारा शूट किया गया। अक्सर हम अपने आस- पास अनेकों छेड़छाड़ की खबरें सुनते है लेकिन इस विडियो ने सभी को हैरान कर दिया। इन फोटो को चीन की सभी सोशल साइट पर शेयर किया जा चुका है। इस फोटो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। इस शख्स से परेशान होकर महिला एक बार पीछे मुडती है और फिर थोड़ा आगे की तरफ जाकर खड़ी हो जाती है लेकिन यह शख्स फिर भी नहीं माना और महिला के नजदीक पहुंच गया।
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ने इस शख्स के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट का मामला दर्ज किया है या नहीं। इस विडियो को देखकर सभी सोशल साइट में इस शख्स की आलोचना की जा रही है।