1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बम की अफवाह पर भारतवंशी को पाकिस्तान में विमान से उतारा

बम की अफवाह पर भारतवंशी को पाकिस्तान में विमान से उतारा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 27, 2015 10:53 pm IST,  Updated : Nov 27, 2015 10:53 pm IST

इस्लामाबाद: दोहा के रास्ते वाशिंगटन जा रहे भारतीय मूल के एक अमेरिकी को शुक्रवार को कतर एयरवेज की एक उड़ान से पाकिस्तान की राजधानी में उतार दिया गया। इस आदमी ने कहा था कि विमान

भारतवंशी को पाकिस्तान...- India TV Hindi
भारतवंशी को पाकिस्तान में विमान से उतारा

इस्लामाबाद: दोहा के रास्ते वाशिंगटन जा रहे भारतीय मूल के एक अमेरिकी को शुक्रवार को कतर एयरवेज की एक उड़ान से पाकिस्तान की राजधानी में उतार दिया गया। इस आदमी ने कहा था कि विमान में बम है।

एक्सप्रेस न्यूज के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि अजित विजय जोशी नामक इस आदमी को तड़के तीन बजे बेनजीर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कतर एयरवेज ने विमान में दाखिल होने से रोक दिया। एयरवेज का कहना है कि जोशी ने बम होने की बात कही थी जो कि अफवाह निकली। जोशी को हवाईअड्डे पर हिरासत में रखा गया। उसे उड़ान के सुरक्षित दोहा पहुंचने के बाद छोड़ा गया।

पेरिस पर 13 नवंबर के आतंकवादी हमले और रूस के एक विमान को 31 अक्टूबर को आतंकवादियों द्वारा मार गिराने की घटना के बाद पूरी दुनिया में हवाईअड्डों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पेरिस हमले में 129 लोग और रूसी विमान पर हमले में इसमें सवार 224 लोग मारे गए थे।

आतंकवादी वारदातों से बचने के लिए दुनिया भर की एयरलाइन्स विशेष सतर्कता बरत रही हैं। ऐसे में जोशी से विमान में बम होने की अफवाह से एयरलाइन्स और हवाईअड्डा के कर्मचारियों के हाथ-पांव फूलना लाज़िमी था। पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर वैसे भी सवालिया निशान लगते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश