1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप से तिब्बत में कई मकान धराशायी

भूकंप से तिब्बत में कई मकान धराशायी

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2015 04:45 pm IST,  Updated : Apr 25, 2015 04:51 pm IST

ल्हासा:  नेपाल में शनिवार सुबह आए भूकंप के कारण तिब्बत के विभिन्न हिस्सों में कई मकान धराशायी हो गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.1 मापी गई। किरॉन्ग काउंटी के प्रमुख हू हॉन्ग ने कहा

भूकंप से तिब्बत में कई...- India TV Hindi
भूकंप से तिब्बत में कई मकान धराशायी

ल्हासा:  नेपाल में शनिवार सुबह आए भूकंप के कारण तिब्बत के विभिन्न हिस्सों में कई मकान धराशायी हो गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.1 मापी गई। किरॉन्ग काउंटी के प्रमुख हू हॉन्ग ने कहा कि नेपाल की सीमा से लगे किरॉन्ग काउंटी में कई मकान धराशायी हो गए और किरॉन्ग तथा ड्राम काउंटी में संचार सेवा भी बाधित हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, ल्हासा तथा शिगत्से शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी से 75 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित लामजंग में था।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 थी।

सीईएनसी ने कहा कि नेपाल में आए भूकंप के 12 मिनट के बाद दक्षिण-पश्चिम चीन के किजियांग जिले के चोंगकिंग में 3.1 तीव्रता का भूंकप आया। भूकंप का केंद्र 28.2 डिग्री उत्तरी अक्षांस तथा 84.7 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पृथ्वी से 31 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के झटके भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेश में भी महसूस किए गए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश