1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ‘मसूद अजहर है पाकिस्तान की सुरक्षात्मक हिरासत में’

‘मसूद अजहर है पाकिस्तान की सुरक्षात्मक हिरासत में’

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2016 07:46 am IST,  Updated : Feb 23, 2016 11:47 am IST

पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारत द्वारा पठानकोट आतंकवादी हमले का मास्टमाइंड बताया जा रहा जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर 14 जनवरी से सुरक्षात्मक हिरासत में है।

masood azhar- India TV Hindi
masood azhar

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारत द्वारा पठानकोट आतंकवादी हमले का मास्टमाइंड बताया जा रहा जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर 14 जनवरी से सुरक्षात्मक हिरासत में है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता की तारीखों पर भारत को निर्णय लेना है जो आतंकवादी हमले के आलोक में स्थगित कर दी गयी थी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से विशेष जांच दल :एसआईटी: हमले की जांच के सिलसिले में मार्च के पहले कुछ दिनों में पठानकोट आ सकती है और यह कि उनका देश बड़ी गंभीरता से जांच कर रहा है। अजीज ने कहा कि हमलावरों से जुड़े मोबाइल फोन नंबरों में एक के बारे में पता चला कि वह पाकिस्तान के बहावलपुर में एक आतंकवादी संगठन के मुख्यालय के पते पर है और उन्होंने पठानकोट आतंकवादी हमले के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने को आरोपियों को इंसाफ के कठघरे में लाने की दिशा में तार्किक और सकारात्मक कदम बताया।

उन्होंने हेडलाइंस टुडे के करण थापर से कहा कि अजहर जैश ए मोहम्मद के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुरक्षात्मक हिरासत में है और इस आतंकवादी संगठन के कुछ परिसर सील भी किए गए हैं। जब सबूत उपलब्ध हो जाएंगे तब अजहर के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी। यह पहली बार है कि पाकिस्तान सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि अजहर उस देश में हिरासत में है, वैसे तो इस आशय की खबरें पहले आयी ही थीं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश