1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. JEM प्रमुख मसूद अजहर को एहतियातन हिरासत में लिया गया: पाकिस्तान के मंत्री

JEM प्रमुख मसूद अजहर को एहतियातन हिरासत में लिया गया: पाकिस्तान के मंत्री

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2016 07:05 am IST,  Updated : Jan 15, 2016 07:05 am IST

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने आज पुष्टि की कि प्रतिबंधित संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को उसके सहयोगियों के साथ एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

azhar- India TV Hindi
azhar

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने आज पुष्टि की कि प्रतिबंधित संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को उसके सहयोगियों के साथ एहतियातन हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सनाउल्लाह ने डॉन न्यूज से कहा, ‘मसूद अजहर को पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने एहतियातन हिरासत में लिया है।’ इससे पहले सरकार ने इन खबरों की न तो पुष्टि की और न ही इंकार किया कि अजहर को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

सनाउल्लाह ने कहा, ‘हमने मौलाना अजहर और उसके साथियों को पठानकोट घटना के सिलसिले में एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। बहरहाल अगर पठानकोट हमले में उसकी संलिप्तता साबित होती है तो हम उसे गिरफ्तार कर लेंगे।’ उन्होंने कहा कि नेशनल एक्शन प्रोग्राम के तहत जेईएम सहित प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

भारत ने 2 जनवरी को पठानकोट में हुए हमले के लिए अजहर की पहचान साजिशकर्ता के तौर पर की है। इसने उसके भाई रउफ और पांच अन्य पर हमले में भूमिका निभाने के भी आरोप लगाए हैं जिसमें सात भारत सैनिक शहीद हो गए थे और सभी छह आतंकवादी मारे गए थे। खबरों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने प्रांत के विभिन्न हिस्से से जेईएम के 31 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश