1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान पहुंचा महातूफान नेपार्तक, चीन में 341 ट्रेनें हुईं रद्द

ताइवान पहुंचा महातूफान नेपार्तक, चीन में 341 ट्रेनें हुईं रद्द

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 08, 2016 12:01 pm IST,  Updated : Jul 08, 2016 12:01 pm IST

महातूफान नेपार्तक के चीन के मुख्य भूभाग की ओर बढ़ने के कारण फुजियान प्रांत में 341 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इस बीच नेपार्तक तेज हवाओं एवं मूसलाधार बारिश के साथ शुक्रवार को ताइवान पहुंचा।

Storm- India TV Hindi
Storm

बीजिंग: महातूफान नेपार्तक के चीन के मुख्य भूभाग की ओर बढ़ने के कारण फुजियान प्रांत में 341 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इस बीच नेपार्तक तेज हवाओं एवं मूसलाधार बारिश के साथ शुक्रवार को ताइवान पहुंचा। सरकारी संवाद समिति शिंहुआ के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह से चीन के कई प्रांतों में भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण कम से कम 160 लोगों की मौत हो गई है और 28 अन्य लोग लापता हो गए हैं। सर्वाधिक प्रभावित हुबेई में 69 लोगों की मौत हुई है और 16 लोग लापता हैं।

तूफान नेपार्तक के गुरुवार सुबह फुजियान के तट पर पहुंचने और इसके कारण प्रांत एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में आंधी एवं भारी बारिश आने की संभावना है। इससे पहले फुजियान में परिवहन अधिकारियों ने फुजियान-ताइवान नौका सेवा को गुरुवार को से रोके जाने का आदेश दिया है और फुजियान, ग्वांगदोंग एवं झेजियांग की मछलियां पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह वापस जाने का आदेश दिया है। चीन की कई नदियों एवं झीलों में पानी पहले की खतरे के स्तर से ऊंचा है, ऐेसे में नेपार्तक के कारण स्थिति और बिगड़ सकती है।

इस बीच नेपार्तक के ताइवान पहुंचने के कारण 9,000 लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा। ताइपे के दो मुख्य हवाईअड्डों के अनुसार अधिकतर घरेलू विमान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं जबकि 365 अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कार्यालयों एवं स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 234 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला तूफान पूर्वी ताइतुंग काउंटी के ताइमाली कस्बे में सुबह छह बजे (स्थानीय समयानुसार) से कुछ पहले पहुंचा। तूफान के कारण 97,000 घरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश