1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान : अदालत में आतंकवादी हमला, 6 मरे

अफगानिस्तान : अदालत में आतंकवादी हमला, 6 मरे

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2015 08:22 am IST,  Updated : May 27, 2015 08:23 am IST

काबुल: अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक स्थानीय अदालत परिसर में हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी और चार हमलावर मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक,

अफगानिस्तान : अदालत...- India TV Hindi
अफगानिस्तान : अदालत में आतंकवादी हमला, 6 मरे

काबुल: अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक स्थानीय अदालत परिसर में हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी और चार हमलावर मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि मैदान शार शहर स्थित प्रांतीय अदालत की इमारत में चार आतंकवादी घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोका जिसके बाद यह हमला हुआ।

अधिकारी ने बताया, "एक आतंकवादी ने मुख्य द्वार के सामने विस्फोटक से भरी अपनी जैकेट में विस्फोट कर लिया जबकि तीन अन्य आतंकवादियों ने विस्फोट के बाद परिसर के दूसरे द्वार तक पहुंचने की कोशिश की।"

उन्होंने बताया कि हमलावर सेना की वर्दी पहनकर आए थे।

दो पुलिसकर्मियों की विस्फोट में मौत हो गई, जबकि तीन आतंकवादियों को दूसरे द्वार तक पहुंचने के पहले ही सुरक्षा बलों ने गोली मार दी, और उनकी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश