1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में सैन्य हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2 घंटे के लिए करना पड़ा रनवे बंद

जापान में सैन्य हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2 घंटे के लिए करना पड़ा रनवे बंद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 29, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 03:52 pm IST

जापान के एक सैन्य हेलिकाप्टर ने गुरुवार को तोतोरी प्रांत के हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि...

Military helicopter emergency landing in Japan runway...- India TV Hindi
Military helicopter emergency landing in Japan runway closed for 2 hours

टोक्यो: जापान के एक सैन्य हेलिकाप्टर ने गुरुवार को तोतोरी प्रांत के हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि साकाइमिनातो के योनगो हवाईअड्डे पर ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (जीएसडीएफ) यूएच -1 हेलिकॉप्टर ने सुबह करीब 8.15 बजे आपात लैंडिंग की। (UNSC में सुधार को लेकर भारत के रुख से बुरी तरह घबराया पाकिस्तान? किया कड़ा विरोध )

इस घटना में चालक दल के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई है। घटना के कारण रनवे को लगभग दो घंटे के लिए बंद करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर शिमाने प्रांत में आगजनी की घटना में मदद के लिए जा रहा था और उसे मजबूरन अपने मिशन को रोककर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश