1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मंगोलिया के 'मिनी नादम' समारोह में मोदी ने की तीरंदाजी

मंगोलिया के 'मिनी नादम' समारोह में मोदी ने की तीरंदाजी

 Written By: IANS
 Published : May 17, 2015 04:02 pm IST,  Updated : May 17, 2015 04:03 pm IST

उलानबटोर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को परंपरागत मंगोलियाई समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में किया गया था। इस मौके पर मोदी ने परंपरागत मंगोलियाई परिधान पहने थे।

मंगोलिया के 'मिनी नादम'...- India TV Hindi
मंगोलिया के 'मिनी नादम' समारोह में मोदी ने की तीरंदाजी

उलानबटोर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को परंपरागत मंगोलियाई समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में किया गया था। इस मौके पर मोदी ने परंपरागत मंगोलियाई परिधान पहने थे। उन्होंने मंगोलिया की सोला टोपी भी पहनी थी। मंगोलिया के प्रधानमंत्री चिमद सेखानबिलग के साथ समारोह में शिरकत कर रहे मोदी ने तीरंदाजी में भी हाथ आजमाया।

इस परंपरागत समारोह में खेले जाने वाले तीन खेलों में से एक तीरंदाजी भी है, जबकि दो अन्य खेल कुश्ती और घुड़सवारी है।

नादम मंगोलिया का सबसे बड़ा समारोह है और इसका आयोजन हर साल गर्मी के मध्य में किया जाता है। लेकिन मोदी के सम्मान में इस समारोह का आयोजन रविवार को किया गया।

मोदी तीन देशों के अपने दौरे के तहत चीन के बाद मंगोलिया की राजधानी उलान बटोर पहुंचे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले, मोदी ने मंगोलिया की संसद (ग्रेट हुराल) को संबोधित किया था, जिसका रविवार को विशेष आयोजन किया गया था।

भारत और मंगोलिया ने वायु सेवाओं और साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 13 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

मोदी ने मंगोलिया को एक अरब डॉलर के ऋण की भी पेशकश की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश