1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बीजिंग पहुंचे मोदी, होंगे कई समझौते

बीजिंग पहुंचे मोदी, होंगे कई समझौते

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 07:52 am IST,  Updated : May 15, 2015 07:55 am IST

बीजिंग: तीन दिवसीय यात्रा पर चीन आए प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार शाम ऐतिहासिक शहर शियान से यात्रा के दूसरे पड़ाव बीजिंग पहुंच गए। बीजिंग में मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और वह प्रधानमंत्री ली केकियांग

बीजिंग पहुंचे...- India TV Hindi
बीजिंग पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, होंगे कई समझौते

बीजिंग: तीन दिवसीय यात्रा पर चीन आए प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार शाम ऐतिहासिक शहर शियान से यात्रा के दूसरे पड़ाव बीजिंग पहुंच गए। बीजिंग में मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और वह प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ वार्ता करेंगे। इस दौरान कई समझौते होंगे।

मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन स्तर की वार्ता की और शाम में उन्होंने एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। शी के साथ मोदी ने वाइल्ड गूज पैगोडा का भी दौरा किया।

चीन पहुंचने के बाद इससे पहले दिन में उन्होंने टेराकोटा वारियर्स म्यूजियम तथा दा शिंग शैन बौद्ध मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश