1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के राष्ट्रीय दिवस पर मोदी ने दी चीनी लोगों को मुबारकबाद

चीन के राष्ट्रीय दिवस पर मोदी ने दी चीनी लोगों को मुबारकबाद

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 01, 2015 04:41 pm IST,  Updated : Oct 01, 2015 04:43 pm IST

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चीन के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि भारत और चीन एकसाथ मिलकर विश्व को एक बेहतर जगह बना सकते हैं। मशहूर

चीन के राष्ट्रीय दिवस...- India TV Hindi
चीन के राष्ट्रीय दिवस पर मोदी ने दी मुबारकबाद

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चीन के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि भारत और चीन एकसाथ मिलकर विश्व को एक बेहतर जगह बना सकते हैं। मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग साइट साइना वाइबो पर संदेश पोस्ट करते हुए मोदी ने भारत और चीन के बीच के मजबूत संबंधों को रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने चीनी नेताओं की भारत यात्रा और इस साल उनकी अपनी चीन यात्रा को भी रेखांकित किया, जिसके जरिए हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण आधार बना।

भारत और चीन के विकास को एशियाई सदी का सपना सच करने में मददगार बताते हुए उन्होंने यकीन जताया कि द्विपक्षीय संबंध आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होंगे। मोदी ने साइना वाइबो पर लिखा, प्रिय चीनी भाइयों और बहनों, चीन के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको बधाई। हमारे देशों के बीच वर्षों से मजबूत संबंध रहे हैं। एकसाथ मिलकर, हम इस दुनिया को एक ज्यादा बेहतर जगह बना सकते हैं। भारत और चीन का विकास एशियाई सदी के हमारे सपने को सच करने का एक बड़ा अवसर देता है।

मोदी ने कहा, सितंबर 2014 में राष्ट्रपति शी की भारत यात्रा और मई 2015 में मेरी चीन यात्रा में हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने का पर्याप्त आधार तैयार किया गया। मैं राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री ली के साथ अपनी वार्ताओं को गर्मजोशी के साथ याद करता हूं। मैं पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आप सबके सक्रिय उत्साह और भागीदारी के लिए आप सबको बधाई देना चाहूंगा। उन्होंने लिखा, मुझे यकीन है कि हमारे संबंध आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होंगे। मैं आशा करता हूं कि हमारे दोनों महान देश मानवता के साझा विकास और समृद्धि के लिए लगातार एकसाथ मिलकर काम करते रहें। आपका- नरेंद्र मोदी। मोदी ने मई में अपनी चीन यात्रा के दौरान साइना वाइबो पर अपना अकाउंट बनाया था और इस साइट पर उनके हजारों फॉलोवर्स हैं। पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का गठन एक अक्तूबर 1949 को हुआ था और इस दिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। चीन में पूर्ण बंद की स्थिति नजर आ रही है क्योंकि सरकार ने एक सप्ताह की छुट्टी की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश