1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मोदी ने सिंगापुर की कंपनियों को नवरत्न उपक्रमों में दिया निवेश का न्योता

मोदी ने सिंगापुर की कंपनियों को नवरत्न उपक्रमों में दिया निवेश का न्योता

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2015 05:10 pm IST,  Updated : Nov 24, 2015 05:10 pm IST

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर की कंपनियों को भारत में सार्वजनिक उपक्रमों के प्रस्तावित विनिवेश में शामिल होने का आज न्योता दिया। इसके अलावा उन्होंने कम से कम 20 स्मार्ट शहरों के विकास के

मोदी ने सिंगापुर की...- India TV Hindi
मोदी ने सिंगापुर की कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर की कंपनियों को भारत में सार्वजनिक उपक्रमों के प्रस्तावित विनिवेश में शामिल होने का आज न्योता दिया। इसके अलावा उन्होंने कम से कम 20 स्मार्ट शहरों के विकास के लिए सिंगापुर की मदद मांगी है।

मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और राष्ट्रपति टोनी टैन केंग सहित विभिन्न नेतों के साथ व्यापक विचार विमर्श के दौरान भारत में कई सिंगापुर बनाने के विचार पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने सिंगापुर में रपया बांड तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर बांड जारी करने की भी वकालत की। प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) को तेजी से पूर्ण करने की जरूरत बताई जिससे एशिया के भीतर एक नया आर्थिक ब्लाक बनाया जा सके।

मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री को भारत आने, विशेष रूप से गुजरात आने का न्योता दिया, जिससे वह एशियाई शेयरों के पूरे परिवार को देख सकें। यह सिंगापुर के चिन्ह का एक हिस्सा भी है। सिंगापुर ने भारत के लिए उड़ाने बढ़ाने की बात की, तो मोदी ने कहा कि सिंगापुर, भारत में रेलवे स्टेशनों के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मोदी की बैठकों के बारे मों विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) अनिल वधवा ने कहा कि व्यापक रूप से कुल 14-15 मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें कौशल विकास, शहरी विकास, पर्यटन, नागर विमानन और वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। दोनों नेताओं ने वहां ली गयी सेल्फी और सोशल मीडिया के बढते महत्व पर चर्चा की।

वधवा के मुताबिक दोनों नेताओं में अमरावती पर भी बात हुई। यह आंध्र प्रदेश की नई राजधानी है जिसे सिंगापुर की मदद से बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया, मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक नया धार्मिक शहर बनाने का प्रस्ताव किया है, सिंगापुर इस परियोजना पर राज्य सरकार के साथ काम करने का अवसर तलाश सकता है। उन्होंने भारत में कई सिंगापुर बनाने की भी बात की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश