सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां आईएनए स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने आईएनए मेमोरियल मार्कर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्मारक पर रखी गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के सामने झुक कर उन्हें प्रणाम किया। नेताजी ने आईएनए का गठन किया था, जो ब्रिटिश साम्राज्य से भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए समर्पित थी।
आईएनए स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण से पहले सिंगापुर के एस्प्लेनेड में अगस्त 1945 में बनाई गई थी। आईएनए बर्मा की लड़ाई में मारे गए अज्ञात योद्धाओं और आईएनए के सदस्यों को यह स्मारक समर्पित है। बर्मा का नाम अब म्यांमार है।
नेशनल हेरिटेज बोर्ड सिंगापुर के अनुसार, ब्रिटिश सेना ने सिंगापुर लौटने के तुरंत बाद स्मारक को ध्वस्त कर दिया। बाद में, इस स्थान पर घटी ऐतिहासिक घटनाओं को रेखांकित करने के लिए पूर्व आईएनए स्मारक स्थल पर एक मार्कर स्थापित किया गया है।