1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत, बांग्लादेश न केवल पास-पास बल्कि साथ-साथ : मोदी

भारत, बांग्लादेश न केवल पास-पास बल्कि साथ-साथ : मोदी

 Written By: IANS
 Published : Jun 07, 2015 09:28 pm IST,  Updated : Jun 07, 2015 09:30 pm IST

ढाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे के अंतिम दिन रविवार को यहां कहा कि भारत और बांग्लादेश केवल पास-पास ही नहीं बल्कि साथ-साथ भी हैं। ढाका में बुद्धिजीवियों को संबोधित करते

भारत, बांग्लादेश न...- India TV Hindi
भारत, बांग्लादेश न केवल पास-पास बल्कि साथ-साथ : मोदी

ढाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे के अंतिम दिन रविवार को यहां कहा कि भारत और बांग्लादेश केवल पास-पास ही नहीं बल्कि साथ-साथ भी हैं। ढाका में बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि न केवल एशिया बल्कि पूरा विश्व उनकी यात्रा के बाद भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय रिश्तों का पोस्टमार्टम करेगा।

उन्होंने कहा, "लेकिन अगर एक वाक्य में मैं इन संबंधों का वर्णन करूं तो लोग सोचेंगे कि हम केवल पास-पास हैं, लेकिन अब दुनिया को यह भी स्वीकार करना होगा कि हम केवल पास-पास ही नहीं बल्कि साथ-साथ भी हैं।"

उन्होंने कहा कि उनकी दो दिवसीय यात्रा समाप्त हो गई है, लेकिन मुझे लगता है कि वास्तव में यात्रा अब शुरू हुई है।

उन्होंने कहा, "मेरा बांग्लादेश के साथ भावनात्मक रिश्ता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश