1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीमा विवाद का उचित समाधान चाहते है भारत, चीन

सीमा विवाद का उचित समाधान चाहते है भारत, चीन

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 11:41 am IST,  Updated : May 15, 2015 07:26 pm IST

बीजिंग: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि चीनी नेतृत्व के साथ उनकी सरल, रचनात्मक तथा मित्रवत बातचीत हुई और दोनों ही पक्ष सीमा विवाद के उचित, व्यवहारिक तथा पारस्परिक रूप से स्वीकार्य

सीमा विवाद का उचित...- India TV Hindi
सीमा विवाद का उचित समाधान चाहते है भारत, चीन

बीजिंग: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि चीनी नेतृत्व के साथ उनकी सरल, रचनात्मक तथा मित्रवत बातचीत हुई और दोनों ही पक्ष सीमा विवाद के उचित, व्यवहारिक तथा पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पर सहमत हैं। मोदी ने चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग से बातचीत के बाद यहां मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ली और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा।

उन्होंने कहा, "हमने अपनी आर्थिक साझेदारी के लिए उच्च स्तरीय महात्वाकांक्षा रखी है।"

मोदी ने कहा, "मैंने हमारे बढ़ते व्यापार घाटा से जुड़ी जिस चिंता को उठाया, उस पर शी और ली ने त्वरित प्रतिक्रिया दी।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि चेंगडु और चेन्नई में वाणिज्य दूतावास शुरू करने के फैसले से यह नजर आता है कि एक-दूसरे पर भरोसा और द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की प्रतिबद्धता बढ़ रही है।

मोदी ने कहा, "यह बेहद लाभदायी और सकारात्मक यात्रा रही है। मैं शी और ली के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश