1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शरीफ-मोदी की दोस्ती कश्मीर को क्षति पहुंचा रही है: बिलावल

शरीफ-मोदी की दोस्ती कश्मीर को क्षति पहुंचा रही है: बिलावल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2016 09:45 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 09:45 pm IST

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि 'शरीफ-मोदी की दोस्ती' कश्मीर मसले को अपूरणीय क्षति पहुंचा रही है।

modi sharif- India TV Hindi
modi sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि 'शरीफ-मोदी की दोस्ती' कश्मीर मसले को अपूरणीय क्षति पहुंचा रही है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, भुट्टो ने रविवार को हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष नेता बुरहान वानी की मौत के बाद सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों की निंदा की है।

बिलावल ने कहा, "भारतीय प्रशासन के ऐसे आक्रोश ने भारत में प्रचलित दिखावटी लोकतंत्र को बेनकाब कर दिया है।" भुट्टो ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को 'दोस्ती का प्रमाणपत्र' देकर पाकिस्तान की विदेश नीति को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

बिलावल के एक सहयोगी ने कहा कि भुट्टो इस सप्ताह लंदन से स्वदेश लौटेंगे, जिसके बाद वह पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में रैलियों को संबोधित करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश