नई दिलली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के दौरे के बाद मंगोलिया पहुंचकर वहां के राष्ट्रपति साखियागिन एल्बेगदोरजी से मुलाकात के दौरान एक सेल्फी ली। पीएम मोदी ने एल्बेग्दोरेज के साथ सेल्फी लेने के बाद उसे ट्वीटर पर शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति एलबेगदोर्ज और मैं, हैलो कहें'।
दुनिया भर में लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के प्रधानमंत्री क्विंग के साथ भी सेल्फी ली थी जिसे इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी करार दिया गया था।
विदेशी दौरों पर नेताओं के साथ सेल्फी लेने के शौकीन मोदी ने मंगोलिया में भी यह शौक बरकरार रखा। साखियागिन एल्बेगदोरजी और नरेंद्र मोदी तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
