1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मोहम्मद मासूम को नहीं मिला अफगान रक्षामंत्री का पद

मोहम्मद मासूम को नहीं मिला अफगान रक्षामंत्री का पद

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2015 04:53 pm IST,  Updated : Jul 04, 2015 05:20 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान की संसद के निचले सदन 'अफगान वोलेसी जिरगा' में शनिवार को हुए मतदान में मोहम्मद मासूम स्तानिकजई को रक्षा मंत्री बनने के लिए आवश्यक 107 मत प्राप्त नहीं हुए, इसके बाद निचले सदन

मोहम्मद मासूम को नहीं...- India TV Hindi
मोहम्मद मासूम को नहीं मिला अफगान रक्षामंत्री का पद

काबुल: अफगानिस्तान की संसद के निचले सदन 'अफगान वोलेसी जिरगा' में शनिवार को हुए मतदान में मोहम्मद मासूम स्तानिकजई को रक्षा मंत्री बनने के लिए आवश्यक 107 मत प्राप्त नहीं हुए, इसके बाद निचले सदन ने राष्ट्रपति अशरफ गनी से किसी और व्यक्ति को रक्षामंत्री बनाने को कहा।

सदन के अध्यक्ष अब्दुल रॉफ इब्राहिम ने मतगणना के बाद एक वक्तव्य में कहा, "मोहम्मद मासूम को रक्षा मंत्री बनने के लिए आवश्यक 107 मत प्राप्त नहीं हुए, इसलिए सदन चाहता है कि राष्ट्रपति रक्षा मंत्री के पद के लिए किसी अन्य व्यक्ति का नाम पेश करें।"

अफगानिस्तान की संसद के निचले सदन 'अफगान वोलेसी जिरगा' ने शनिवार को रक्षा मंत्री के पद के लिए मोहम्मद मासूम स्तानिकजई के नाम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और राष्ट्रपति अशरफ गनी से इस पद के लिए किसी अन्य को नामित करने के लिए कहा। सदन के अध्यक्ष अब्दुल रॉफ इब्राहिम ने मतगणना के बाद कहा, "मोहम्मद मासूम को रक्षा मंत्री बनने के लिए आवश्यक 107 मत प्राप्त नहीं हुए, इसलिए सदन चाहता है कि राष्ट्रपति रक्षा मंत्री के पद के लिए किसी अन्य व्यक्ति का नाम पेश करें।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, मतदान के दौरान सदन में मौजूद 213 सांसदों में से केवल 84 ने ही मोहम्मद मासूम के पक्ष में मत दिया, जबकि 104 ने उनके खिलाफ मत दिया। वहीं बाकी सांसद इस प्रक्रिया से दूर रहे।

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में गनी के राष्ट्रपति के रूप में कामकाज संभालने के बाद से ही रक्षा मंत्रालय का कामकाज कार्यवाहक मंत्री संभाल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश