1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 2 साल में चौथे चुनाव की तरफ बढ़ा इस्राइल, संसद को भंग करने के पक्ष में ज्यादा वोट पड़े

2 साल में चौथे चुनाव की तरफ बढ़ा इस्राइल, संसद को भंग करने के पक्ष में ज्यादा वोट पड़े

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2020 10:24 am IST,  Updated : Dec 03, 2020 10:24 am IST

इस्राइली सांसदों ने संसद को भंग करने के लिए बुधवार को प्राथमिक मतदान पारित कर दिया जिससे देश दो साल से भी कम समय में चौथे आम चुनाव के करीब पहुंच गया है।

Benjamin Netanyahu- India TV Hindi
2 साल में चौथे चुनाव की तरफ बढ़ा इस्राइल, संसद को भंग करने के पक्ष में ज्यादा वोट पड़े Image Source : FILE PHOTO

यरूशलम: इस्राइली सांसदों ने संसद को भंग करने के लिए बुधवार को प्राथमिक मतदान पारित कर दिया जिससे देश दो साल से भी कम समय में चौथे आम चुनाव के करीब पहुंच गया है। इसी के साथ असहज गठबंधन का करीब-करीब अंत हो गया।

इस्राइली संसद को भंग करने के लिए विपक्ष द्वारा 120 सदस्यीय सदन में लाए गए प्रस्ताव के पक्ष में 61 वोट पड़े जबकि विरोध में 54 मत पड़े। यह प्रस्ताव अब चर्चा के लिए विधायी समिति में जाएगा।

यह मत विभाजन तब आया है जब एक दिन पहले वैकल्पिक प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री बेन्नी गांत्ज ने कहा कि उनकी कहोल एंड लावन (ब्लू एंड व्हाइट) पार्टी इस विधेयक के पक्ष में मतदान करेंगे जिसमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने राजनीतिक उद्देश्यों की खातिर बजट मुद्दे पर लोगों को लगातार गुमराह कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश