1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काला धन मामले में एमक्यूएम प्रमुख की जमानत अवधि बढ़ी

काला धन मामले में एमक्यूएम प्रमुख की जमानत अवधि बढ़ी

 Written By: IANS
 Published : Apr 15, 2015 12:49 pm IST,  Updated : Apr 15, 2015 12:49 pm IST

इस्लामाबाद: लंदन के मेट्रोपोलिटन पुलिस ने काले धन को वैध बनाने के मामले में पाकिस्तान के मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) प्रमुख अल्ताफ हुसैन की जमानत अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। समाचार पत्र

- India TV Hindi

इस्लामाबाद: लंदन के मेट्रोपोलिटन पुलिस ने काले धन को वैध बनाने के मामले में पाकिस्तान के मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) प्रमुख अल्ताफ हुसैन की जमानत अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन और कराची स्थित एमक्यूएम नेताओं ने कहा कि हुसैन के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वह मंगलवार को लंदन पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में हुसैन को दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने मंगलवार को हुसैन के वकीलों की मौजूदगी में पांच घंटे तक उनसे से पूछताछ की।

एमक्यूएम के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने हुसैन की जमानत अवधि जुलाई महीने के मध्य तक बढ़ा दी।

बाद में लंदन स्थित एमक्यूएम अंतर्राष्ट्रीय सचिवालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए हुसैन से खुद पर लगे काले धन को वैध बनाने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है।

बीते साल जून में एमक्यूएम प्रमुख को लंदन में काले धन से संबंधित मामले में संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जहां वह दो दशकों से रह रहे थे।

हुसैन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके कई परीक्षण किए गए थे। उसके ब्रिटिश जांचकर्ताओं ने उनसे नौ घंटों तक पूछताछ भी की थी और उन्हें दिसंबर महीने तक के लिए जमानत दे दी थी, जिसे बाद में अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश