1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कारगिल के वक्त मुश्किल में पड़ गया था भारत: मुशर्रफ

कारगिल के वक्त मुश्किल में पड़ गया था भारत: मुशर्रफ

 Written By: Agency
 Published : May 18, 2015 08:30 am IST,  Updated : May 18, 2015 08:32 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 के कारगिल युद्ध को याद करते हुए कहा कि, 'पाकिस्तानी सेना ने उस वक्त भारत को मुसीबत में डाल दिया

'कारगिल के वक्त...- India TV Hindi
'कारगिल के वक्त मुश्किल में पड़ गया था भारत'

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 के कारगिल युद्ध को याद करते हुए कहा कि, 'पाकिस्तानी सेना ने उस वक्त भारत को मुसीबत में डाल दिया था और इसे भारत कभी नहीं भूल सकता'।

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, मुशर्रफ ने राजनीतिक पार्टी 'ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग' के एक कार्यक्रम में अपनी पीठ ठोकते हुए कहा कि हम लोग चार जगहों से कारगिल में घुसे थे, जिसके बारे में भारत को जानकारी नहीं थी।

मुशर्रफ ने कहा कि, उस समय हमारी सशस्त्र बलों ने भारत का गला जकड़ लिया था।

उन्होंने कहा कि वहां एक दूसरी पंक्ति का बल भी था, जिसने भारत को मुसीबत में डाल दिया था बाद में उसे सेना का दर्जा दे दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश