1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शी के साथ मेरी अभिन्न दोस्ती : मोदी

शी के साथ मेरी अभिन्न दोस्ती : मोदी

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 09:11 pm IST,  Updated : May 16, 2015 09:28 pm IST

शंघाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी दोस्ती को 'प्लस वन' यानी अभिन्न करार दिया है। शंघाई एक्सपो सेंटर में भारतीय समुदाय के पांच हजार लोगों को संबोधित करते

शी के साथ मेरी अभिन्न...- India TV Hindi
शी के साथ मेरी अभिन्न दोस्ती : मोदी

शंघाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी दोस्ती को 'प्लस वन' यानी अभिन्न करार दिया है। शंघाई एक्सपो सेंटर में भारतीय समुदाय के पांच हजार लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि चीनी यात्री ह्वेनसांग ने लिखा था कि पश्चिमी भारत खासकर गुजरात के वडनगर में भगवान बुद्ध के उपदेशों का बेहद प्रभाव है। वडनगर मोदी का गृहनगर है।

मोदी ने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने बौद्ध अवशेषों की खोज के लिए अपनी सरकार को खुदाई करने के लिए कहा था और उनके गृहनगर में इस खुदाई में ह्वेनसांग से संबंधित कई अवशेष मिले।

प्रधानमंत्री ने कहा, "जब मैंने लोकसभा चुनाव जीता, तो शी ने मुझसे मेरे गांव में मिले अवशेषों के बारे में बात की थी। वह भारत में अहमदाबाद आए, लेकिन दुर्भाग्यवश वडनगर नहीं आ सके।"

राष्ट्रपति शी ने मुझसे कहा कि आपके गांव से लौटने के बाद ह्वेनसांग मेरे गांव में बस गए थे।

मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति शी मुझे मंदिर में ले गए और चीनी लिपि में ह्वेनसांग द्वारा लिखे गए मेरे शहर के बारे में विवरणों को दिखाया।"

उन्होंने कहा, "दो देशों के नेताओं के बीच इस तरह की गहरी मित्रता के बारे में चर्चा होती है और हमारी मित्रता उससे भी ऊपर है। ऐसी दोस्ती को केवल प्लस वन ही करार दिया जा सकता है। इस तरह की मित्रता में बेहद समय लगता है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के तहत गुरुवार को शांक्शी प्रांत की राजधानी तथा शी जिनपिंग के गृह नगर शियान का दौरा किया। शी से वार्ता के बाद मोदी ने शी के साथ वाइल्ड गूज पैगोडा का दौरा किया, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें ह्वेनसांग द्वारा वडनगर के बारे में लिखी गई बातों को दिखाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश