1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अजब-गजब : OMG कोई बिना भोजन भी जिंदा रह सकता है ?

अजब-गजब : OMG कोई बिना भोजन भी जिंदा रह सकता है ?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 02, 2016 06:47 pm IST,  Updated : Feb 16, 2016 11:05 am IST

नई दिल्ली: आज अजब-गजब सीरीज के तहत हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है,कुछ ऐसी बातें भी है जिनको जानकर विज्ञान की दुनिया से जुड़े

mysterious
mysterious

3. आपको यह जानकर हैरानी होगी की एक लड़की की सुंदरता ने एक साथ 84 गांवों को उजाड़ दिया जैसलमेर के पास स्थित एक गांव कुलधारा की भी कुछ ऎसी ही कहानी है। यहां पर पूरे भारत से और सुदूर विदेशों तक से व्यापार किया जाता था। परन्तु वर्ष 1825 में एक रात अचानक यहां सब कुछ बदल गया और कुलधारा तथा आस-पास के 84 गांव रातों रात सुनसान बीहड़ में बदल गए। सब कुछ अचानक और बिना किसी चेतावनी के हुआ।

इस गांव में एक कहानी प्रचलित है कि यहां पर गांव के मुखिया की 18 वर्षीय बेहद ही सुंदर बेटी थी। एक दिन गांव के दौरे के दौरान रियासत के मंत्री सलीम सिंह की नजर उस लड़की पर पड़ी। उसने मुखिया से मिलकर उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। परन्तु मुखिया ने इसे ठुकरा दिया। इस पर सलीम सिंह ने गांव पर भारी टैक्स लगाने और गांव बरबाद करने की चेतावनी दी।

इस घटना से क्रोधित कुलधारा तथा आसपास के 83 गांवों के निवासियों ने लड़की का सम्मान बचाने के लिए इस जगह को हमेशा के लिए छोड़ने का निश्चय किया। उन्होंने उसी रात को अपने पूरे घर-परिवार और सामान सहित गांव छोड़ कर चले गए। उन्हें जाते हुए न तो किसी ने देखा और न ही किसी को पता चला कि वे सब कहां गए।

अगली स्लाइड में पढ़ें और रहस्यों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश