1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला: नरेंद्र मोदी

भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला: नरेंद्र मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 18, 2015 12:06 pm IST,  Updated : May 18, 2015 02:05 pm IST

सियोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक साल में भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। प्रधानमंत्री कार्यालय

भारत के प्रति दुनिया...- India TV Hindi
भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला: नरेंद्र मोदी

सियोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक साल में भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, मोदी ने सियोल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले एक साल में भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है।"

ट्वीट के अनुसार, प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान लोग 'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे थे।

 

मोदी सोमवार सुबह ही दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद मोदी ने कहा कि सियोल पहुंचकर उन्हें अच्छा लगा।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "सियोल आकर अच्छा लगा। यहां भारतीय समुदाय की ओर से जोरदार स्वागत के लिए उनका आभार।"

मंगोलिया के उलान बटोर से यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के लोग 'रिपब्लिक ऑफ कोरिया' हवाईअड्डे पर खड़े थे। उनके हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने वाले उत्साहित भारतीय लोगों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण कोरिया पहुंचने पर लोगों में जबरदस्त उत्साह। भारतीय समुदाय ने दक्षिण कोरिया में प्रधानमंत्री का स्वागत किया।"

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दक्षिण कोरियाई भाषा में इस देश का अभिवादन करते हुए लिखा, "नरेंद्र मोदी सियोल पहुंच गए हैं।"

दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद मोदी 'सियोल नेशनल सेमिटेरी' पहुंचे और वहां पुष्पचक्र अर्पित किया।

भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री के सम्मान में एक भोज का आयोजन भी किया है।

उनका यहां औपचारिक स्वागत भी किया जाएगा, जिसके बाद वह दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाई से बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच कई समझौते होने वाले हैं। दोनों नेता संयुक्त बयान भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति पार्क शाम में एक भोज का आयोजन भी करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश