1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PM मोदी ने रियाद में भारतीय मजदूरों के साथ भोजन किया

PM मोदी ने रियाद में भारतीय मजदूरों के साथ भोजन किया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2016 09:51 am IST,  Updated : Apr 03, 2016 09:51 am IST

PM मोदी ने एलएंडटी श्रमिक आवासीय परिसर में श्रमिकों को संबोधित करने के बाद उनके साथ बैठकर भोजन किया।

narendra modi in riyadh.- India TV Hindi
narendra modi in riyadh.

रियाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सद्भावना दिखाते हुए एक प्रमुख निर्माण परियोजना के भारतीय श्रमिकों के समूह के साथ भोजन किया। मोदी ने एलएंडटी श्रमिक आवासीय परिसर में श्रमिकों को संबोधित करने के बाद उनके साथ बैठकर भोजन किया। इस संबोधन में उन्होंने सउदी अरब के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय श्रमिकों के साथ भोजन किया और उनसे बातचीत की। मोदी ने श्रमिकों के साथ भोजन करते हुए एक तस्वीर ट्वीट करके लिखा, सउदी अरब में एलएंडटी वर्कर्स आवासीय परिसर में एकसाथ भोजन करते हुए और एक दूसरे के विचार एवं अनुभव सुनते हुए। श्रमिकों ने प्रधानमंत्री की इस सद्भावना के लिए उनकी प्रशंसा की।

modi in riyadh.
modi in riyadh.

केरल के एक श्रमिक ने कहा, यह अभूतपूर्व है। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। भारत के श्रमिक यहां एलएंडटी की दो अरब डालर के आवासीय परियोजना से जुड़े हैं। इससे पहले श्रमिकों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, प्रिय भाइयों, आपकी मेहनत और पसीना मुझे यहां लेकर आया है। प्रधानमंत्री ने कहा, आपके पसीने और मेहनत से भारत गौरवान्वित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश