1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाने शंघाई पहुंचे पीएम मोदी

'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाने शंघाई पहुंचे पीएम मोदी

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 07:51 am IST,  Updated : May 16, 2015 10:51 am IST

शंघाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीन की शीर्ष ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के जैक मा सहित चीन की अन्य शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से यहां मुलाकात की और उन्हें 'मेक इन

'मेक इन इंडिया' अभियान...- India TV Hindi
'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाने शंघाई पहुंचे पीएम

शंघाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीन की शीर्ष ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के जैक मा सहित चीन की अन्य शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से यहां मुलाकात की और उन्हें 'मेक इन इंडिया' (भारत में निर्माण) के लिए आमंत्रित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, "मोदी ने सीईओ से कहा, "मैं आपसे यह कहने आया हूं कि भारत में विनिर्माण करें (मेक इन इंडिया)'।"

विदेश मंत्रालय के एक ट्वीट के अनुसार, मोदी ने व्यवसायियों से कहा, "भारत और चीन साथ रह कर विश्व को कुछ दे सकते हैं।"

विदेश मंत्रालय के ट्वीट के अनुसार, अलीबाबा के जैक मा ने मोदी से कहा, "हम भारत को लेकर उत्सुक हैं। हम 'मेक इन इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' को लेकर उत्साहित हैं।"

एक अन्य ट्वीट के अनुसार, "सैनी कंपनी के अध्यक्ष लियांग वेनगेन ने कहा कि हम भारत को उम्मीद से देखते हैं, जहां जबरदस्त कार्य बल और बड़ा बाजार है।"

मोदी ने उन्हें '5एफ फार्मूला-फ्राम फार्म टू फाइबर टू फैब्रिक टू फैशन टू फॉरेन' में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।

ट्वीट के अनुसार, जियोमी के अध्यक्ष लिन बिन ने प्रधानमंत्री से कहा, "हमारी भारत को लेकर बड़ी योजना है, हम 'मेक इन इंडिया' का पूरी तरह समर्थन करते हैं।"

हार्बिन इलेक्ट्रिक के सीईओ जो ली ने प्रधानमंत्री से कहा कि उनकी कंपनी भारत की तरफ और ध्यान देना चाहेगी और 'मेक इन इंडिया' का लाभ उठाना चाहेगी।

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में हुवी, शंघाई अर्बन के सीईओ भी थे। मोदी के चीन दौरे का आखिरी पड़ाव शंघाई है, जहां से वह मंगोलिया के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश