1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आजादी के बाद से 'काले धन' के रिकॉर्ड की जांच होगी: PM मोदी

आजादी के बाद से 'काले धन' के रिकॉर्ड की जांच होगी: PM मोदी

 Written By: IANS
 Published : Nov 12, 2016 02:56 pm IST,  Updated : Nov 12, 2016 02:56 pm IST

जापान यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो सरकार देश की आजादी के बाद से काले धन से संबंधित सारे रिकॉर्ड की जांच कराएगी और इस मुद्दे पर किसी के बख्शा नहीं जाएगा।

narendra modi says it will record probe after independence...- India TV Hindi
narendra modi says it will record probe after independence against black money

कोबे: जापान यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अगर जरूरत हुई तो सरकार देश की आजादी के बाद से काले धन से संबंधित सारे रिकॉर्ड की जांच कराएगी और इस मुद्दे पर किसी के बख्शा नहीं जाएगा। यहां प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "हम आजादी को बाद से सारे रिकॉर्ड की जांच कराएंगे और अगर किसी के पास बेहिसाब नकदी होने का पता चलता है तो फिर उसे बख्शा नहीं जाएगा।"

उन्होंने कहा कि "बैंकिंग प्रणाली में अगर पैसा अवैध रूप से बिना किसी स्रोत के आता है तो फिर इसकी शुरुआत से उचित रूप से जांच कराई जाएगी। मैं इस बात में पूरा यकीन रखता हूं कि अगर बेहिसाब नकदी का पता चलता है तो फिर आजादी के बाद से खातों की जांच कराई जाएगी।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम पर लगाएगी। उनका यह बयान सरकार द्वारा 8 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1,000 रुपये के नोट का चलन बंद करने की घोषणा के मद्देनजर आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश