1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2015 11:11 am IST,  Updated : Sep 26, 2015 11:18 am IST

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें वार्षिक सत्र में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। शरीफ वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में ठहर रहे हैं। इसी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र

नवाज शरीफ संयुक्त...- India TV Hindi
नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें वार्षिक सत्र में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। शरीफ वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में ठहर रहे हैं। इसी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठहरे हुए हैं। मोदी ने कल संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून द्वारा आयोजित सतत विकास शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। शरीफ का उच्चस्तरीय शिखर सम्मेलन को 27 सितंबर को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मोदी और शरीफ दोनों संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

शरीफ 30 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक चर्चा को संबोधित करेंगे। इसके एक दिन बाद एक अक्तूबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विश्व नेताओं के जमावड़े को संबोधित करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश