1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवाद हम सबका दुश्मन: नवाज शरीफ

आतंकवाद हम सबका दुश्मन: नवाज शरीफ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 09, 2015 10:57 am IST,  Updated : Dec 09, 2015 11:20 am IST

अफगानिस्तान के मसले पर इस्लामाबाद में हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि अफगानिस्तान में शांति कायम हो अगर यहां शांति होगी, तो पूरे क्षेत्र में शां

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Nawaz Sharif

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान के मसले पर इस्लामाबाद में हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि अफगानिस्तान में शांति कायम हो अगर यहां शांति होगी, तो पूरे क्षेत्र में शांति होगी।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का दुश्मन पाकिस्तान का भी दुश्मन है। आतंकवाद हम सबका दुश्मन है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यह चाहता है कि वह अपने सभी पड़ोसियों के साथ रिश्ते मजबूत करे। उन्होंने कहा कि शांति से क्षेत्र का विकास होगा और विकास से ही शांति होगी।

उन्होंने कहा कि नये आतंकी संगठनों का उभार आतंकवाद के खिलाफ हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। इस कॉन्फ्रेंस में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश