लंदन: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की आज यहां ओपन हार्ट सर्जरी शुरु हो गई। उनरे बेटे हुसैन नवाज़ ने ऑपरेशन थिएटर ले जाते समय उनके पिता एकदम शांत थे और उनका मनोबल बढ़ा हुआ था।
ऑपरेशन थिएटर में नवाज़ शरीफ़ को ले जाने के बाद उनके परिवार वाले क़ुरान शरीफ का पाठ करने लगे। इस मौक़े पर पंजाब के मुख्यमंत्री और नवाज़ शरीफ के भाई शहबाज़ शरीफ़ भी मौजूद थे।
ख़बरों के अनुसार ऑपरेशन के पहले नवाज़ ने अपनी मां से फ़ोन पर बात की और उनके लिए दुआ करने को कहा। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर जाने के पहले अपने भाई को भी गले लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी सहित विश्व के कई नेताओं ने नवाज़ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।