1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पनामा दस्तावेज मामले पर शरीफ ने कहा, दोषी साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा

पनामा दस्तावेज मामले पर शरीफ ने कहा, दोषी साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 22, 2016 11:22 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 11:22 pm IST

इस्लामाबाद: पनामा दस्तावेज लीक मामले में अपने बच्चों के नाम आने के बाद से मुश्किल में घिरे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि अगर उच्चस्तरीय जांच में दोष साबित हो जाता है तो वह

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Nawaz Sharif

इस्लामाबाद: पनामा दस्तावेज लीक मामले में अपने बच्चों के नाम आने के बाद से मुश्किल में घिरे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि अगर उच्चस्तरीय जांच में दोष साबित हो जाता है तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे। शरीफ ने देश के नाम संबोधन में कहा, कर जालसाजी का आरोप लगाने वालों को मैं चुनौती देता हूं कि वे सामने आएं और सबूत पेश करें। अगर मेरे खिलाफ आरोप साबित हो गया तो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा।

पनामा पेपर लिंक मामले में अपने दो बेटों और एक बेटी का नाम आने के बाद से इस महीने में शरीफ दूसरी बार संबोधन दिया है। आरोप है कि उनके बच्चों ने कर की पनागाह माने जाने वाले देशों में कंपनियां बनाईं। अभी एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने शरीफ की संपत्ति का ब्यौरा बताया था जिसके मुताबिक साल 2015 में उनकी संपत्ति दो अरब रूपये थी।

बताया जाता है कि नवाज शरीफ ने पनामा पेपर्स मामले में अपने तीनों बच्चों को पाक-साफ साबित करने की कसम खाई है और वह धनशोधन एवं कर-चोरी के आरोपों से निबटने के लिए सभी विकल्प आजमाने पर विचार कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वह जल्द से जल्द इस मामले की जांच पूरी करवाना चाहते हैं चाहे यह जांच किसी न्यायिक आयोग से हो, जिसका वह पहले ऐलान कर चुके हैं या फिर किसी अन्य समिति से। इलाज के लिए लंदन में एक हफ्ते तक प्रवास करने के बाद शरीफ मंगलवार को ही स्वदेश लौटे थे। उनपर पनामा पेपर्स मामले मे पाक-साफ निकलने के लिए बहुत दबाव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश