1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ की मंगलवार को होगी ब्रिटेन में ओपन-हार्ट सर्जरी

नवाज शरीफ की मंगलवार को होगी ब्रिटेन में ओपन-हार्ट सर्जरी

 Written By: Bhasha
 Published : May 28, 2016 09:02 am IST,  Updated : May 28, 2016 09:02 am IST

मेडिकल चेक-अप के लिए लंदन गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मंगलवार को ओपन-हार्ट सर्जरी होगी।

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

इस्लामाबाद: मेडिकल चेक-अप के लिए लंदन गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मंगलवार को ओपन-हार्ट सर्जरी होगी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खवाजा आसिफ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डाक्टरों ने प्रधानमंत्री को ओपन-ह।र्ट सर्जरी की सलाह दी थी जिसके बाद वह वह एक हफ्ते के लिए अस्पताल में ठहरेंगे।

शरीफ के विश्वस्त आसिफ ने कहा, प्रधानमंत्री एक हफ्ते बाद डाक्टर की इजाजत से यात्रा करेंगे। शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की कि उनके पिता की मंगलवार को ओपन-हार्ट सर्जरी होगी।

maryam sharif tweet
maryam sharif tweet

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश