1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल, चीन सात और सीमा व्यापार मार्ग खोलने पर राजी

नेपाल, चीन सात और सीमा व्यापार मार्ग खोलने पर राजी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2015 04:01 pm IST,  Updated : Nov 06, 2015 04:01 pm IST

काठमांडू:  चीन ने जरूरी वस्तुएं नेपाल पहुंचाने के लिये सात सीमा व्यापार मार्ग और खोलने पर सहमति जताई है। नेपाल में नये संविधान को लेकर मधेशी समुदाय के विरोध-प्रदर्शन के चलते भारत से लगे व्यापार

नेपाल, चीन सात सीमा...- India TV Hindi
नेपाल, चीन सात सीमा व्यापार मार्ग खोलने पर राजी

काठमांडू:  चीन ने जरूरी वस्तुएं नेपाल पहुंचाने के लिये सात सीमा व्यापार मार्ग और खोलने पर सहमति जताई है। नेपाल में नये संविधान को लेकर मधेशी समुदाय के विरोध-प्रदर्शन के चलते भारत से लगे व्यापार मार्गों पर नाकेबंदी के कारण जरूरी वस्तुओं की आवाजाही में समस्या बनी हुई है। व्यापार और सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को सरल बनाने के मुद्दे पर नेपाल और चीन के सीमा शुल्क अधिकारियों की सलाना बैठक 20 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर के साथ संपन्न हुई।

नेपाली अधिकारियों द्वारा जारी बयान के अनुसार 28वीं सीमा शुल्क अधिकारियों की बैठक में उन बड़े सीमा शुल्क मार्गों को फिर से परिचालन में लाने का निर्णय किया गया है जो अप्रैल एवं मई में आये भीषण भूकंप के कारण बाधित हो गये थे। तीन दिन चली बैठक में दोनों पक्ष नेपाल और तिब्बत के बीच दो प्रमुख सीमा शुल्क मार्ग तातोपानी तथा रासुवागाधी-करंग को प्रभावी तरीके से परिचालन में लाने पर सहमति जताई। इससे पहले, दोनों पक्षों ने ईंधन आपूर्ति को लेकर समझौते किये थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश