1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मृतकों की संख्या 8000 के पार: नेपाल भूकंप

मृतकों की संख्या 8000 के पार: नेपाल भूकंप

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 05:26 pm IST,  Updated : May 10, 2015 05:26 pm IST

काठमांडू: नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,019 पहुंच गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, घायलों की संख्या 17,866 हो गई है। 25 अप्रैल को आए

मृतकों की संख्या 8000 के...- India TV Hindi
मृतकों की संख्या 8000 के पार: नेपाल भूकंप

काठमांडू: नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,019 पहुंच गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, घायलों की संख्या 17,866 हो गई है। 25 अप्रैल को आए भूकंप में देशभर में व्यापक क्षति हुई है। यह 1934 के बाद से नेपाल में आया सबसे बड़ा भूकंप है।

अकेले काठमांडू में 1,222 लोगों की जानें गई हैं। 1200 लोगों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शेष 22 शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

जिला आपदा प्रबंधन कमेटी के अनुसार, राजधानी में 4,634 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2,862 उपचार के बाद घर लौट चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश