1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल भूकंप में मरने वाले एक चौथाई बच्चे थे

नेपाल भूकंप में मरने वाले एक चौथाई बच्चे थे

 Written By: Agency
 Published : May 20, 2015 08:19 am IST,  Updated : May 22, 2015 03:15 pm IST

काठमांडू: नेपाल में आए भूकंप में मारे गए लोगों में एक चौथाई बच्चे हैं, वह भी 10 साल से कम उम्र के। यह बात नेपाल पुलिस के हवाले से सामने आई है। 25 अप्रैल को

नेपाल में मरने वाले एक...- India TV Hindi
नेपाल में मरने वाले एक चौथाई बच्चे थे

काठमांडू: नेपाल में आए भूकंप में मारे गए लोगों में एक चौथाई बच्चे हैं, वह भी 10 साल से कम उम्र के। यह बात नेपाल पुलिस के हवाले से सामने आई है। 25 अप्रैल को आए भूकंप और उसके बाद के झटकों में मारे गए 7679 लोगों की पहचान हुई है, जिनमें 2000 बच्चे हैं। ये आंकड़े नेपाल पुलिस ने सोमवार को जारी किए थे।

1000 लोगों की उम्र की पहचान होना अभी बाकी है। भूकंप में महिलाएं ज्यादा मारी गई हैं। जिन लोगों की उम्र की पहचान हो पाई है उनमें महिलाओं का पर्सेंट 56 है जबकि पुरुषों का 44 पर्सेंट है। 63 लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 90 से लेकर सौ से भी ज्यादा की है। 58 विदेशी मारे गए हैं जिनमें 40 भारतीय हैं, वहीं 112 अभी लापता हैं।

तिब्बती कस्बा भी खिसका

तिब्बत के गिरोंग और नियालम काउंटी नेपाल सीमा से सटे इलाके हैं। पिछले महीने आए भूकंप में ये इलाके दक्षिण की ओर 60 सेंटीमीटर तक खिसक गए हैं। यह बात चीन यूनिवर्सिटी के एक प्रफेसर ने बताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश