1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में मंगलवार के भूकंप के मृतकों की संख्या 96 हुई

नेपाल में मंगलवार के भूकंप के मृतकों की संख्या 96 हुई

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 02:17 pm IST,  Updated : May 14, 2015 02:20 pm IST

काठमांडू: नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 96 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता

नेपाल में मंगलवार के...- India TV Hindi
नेपाल में मंगलवार के भूकंप के मृतकों की संख्या बढ़ी

काठमांडू: नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 96 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता के भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 130 किलोमीटर पूर्व दोलाखा जिले में था, जिसमें भारी संख्या में जान-माल की क्षति हुई।

नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप से वे घर तथा सरकारी इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, जो 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के दौरान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुई थीं।

यहां 25 अप्रैल को 7.9 की तीव्रता से आए विनाशकारी भूकंप में 8,200 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 17,000 लोग घायल हुए हैं।

नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल विभिन्न देशों के बचाव दलों के साथ मिलकर भूकंप से बुरी तरह से प्रभावित कावरे, सिंधुपाल चौक, रसुवा ओर नुवाकोट जैसे जिलों में बचाव अभियान चला रही है। हालांकि, भूकंप के कारण हुए भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे राहत कार्यो में बाधा आ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश