1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. के.पी. ओली ने कहा, विदेशों के लिए 'प्रयोगशाला' नहीं बनेगा नेपाल

के.पी. ओली ने कहा, विदेशों के लिए 'प्रयोगशाला' नहीं बनेगा नेपाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 13, 2016 11:26 am IST,  Updated : Apr 13, 2016 11:26 am IST

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. ओली ने बीते मंगलवार को कहा कि नेपाल विदेशों के लिए 'प्रयोगशाला' नहीं बनेगा, ताकी वह नेपाल में आकर अपने प्रयोग कर सकें।

k.p oli- India TV Hindi
k.p oli

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. ओली ने बीते मंगलवार को कहा कि नेपाल विदेशों के लिए 'प्रयोगशाला' नहीं बनेगा, ताकी वह नेपाल में आकर अपने प्रयोग कर सकें। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे मधेशियों के साथ फिर एक नए सिरे से बात करने के लिए कहा है, ताकि नए संविधान पर मतभेदों को सुलझाया जा सके। नेपाली नववर्ष की पूर्व संध्या पर टीवी के माध्यम से देश को संबोधित करते हुए ओली ने विरोध कर रहे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मधेशी फ्रंट (यूडीएमएफ) से कहा कि वह वर्तमान राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए वार्ता के माध्यम से हल खोजे।

उन्होंने कहा, 'ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिसका लोकतांत्रिक तरीके से हल न किया जा सके।' मधेशी समूह से समिति में शामिल होने का अनुरोध करते हुए ओली ने कहा कि सरकार ने प्रांतीय बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री कमल थापा के नेतृत्व में एक राजनीतिक समिति का गठन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सरकार की प्रमुख जिम्मेदारी नए संविधान को लागू करना है। किसी देश का नाम लिए बगैर ही ओली ने कहा कि नेपाल अब किसी भी अन्य देश के लिए प्रयोगशाला नहीं बनेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश