1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय मीडिया से नाराज़ नेपाल, ट्विटर पर छाया #gohomeindianmedia

भारतीय मीडिया से नाराज़ नेपाल, ट्विटर पर छाया #gohomeindianmedia

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2015 11:04 pm IST,  Updated : May 03, 2015 11:52 pm IST

नई दिल्ली: नेपाल में आए भूकंप से भारी तबाही की कवरेज और रिपोर्टिंग के लिए नेपाल में ही भारतीय मीडिया की कड़ी अलोचना की जा रही। नेपाल में आए भूकंप के बाद भारत के 'ऑपरेशन

भारतीय मीडिया से...- India TV Hindi
भारतीय मीडिया से नाराज़ नेपाल, #gohomeindianmedia हुआ ट्रैंड

नई दिल्ली: नेपाल में आए भूकंप से भारी तबाही की कवरेज और रिपोर्टिंग के लिए नेपाल में ही भारतीय मीडिया की कड़ी अलोचना की जा रही। नेपाल में आए भूकंप के बाद भारत के 'ऑपरेशन मैत्री' की जहां तारीफ हुई है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय मीडिया भूकंप पीड़ित नेपाली लोगों के निशाने पर है।

आज रविवार को पूरे दिन ट्विटर पर #GoHomeIndianMedia ट्रेंड करता रहा जिसमें इस हैशटैग के साथ भारतीय मीडिया पर असंवेदनशील रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए तीखी टिप्पणियां की जा रही हैं। आज शाम तक ‘गो इंडियन मीडिया’ (भारतीय मीडिया वापस जाओ) नेपाल में शीर्ष ट्रेंडिंग हैशटैग बना हुआ था. इस विषय पर 60,000 से अधिक ट्वीट थे.

    
दुर्भाग्य से यह आलोचना रविवार को वर्ल्ड प्रेस डे के मौके पर हुई है।

नेपाल के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भारतीय मीडिया एकतरफा कवरेज कर रही है। इन लोगों ने आरोप लगाया है कि भारतीय मीडिया की रिपोर्टिंग भारत सरकार के राहत और बचाव के इर्द-गिर्द है।

एक यूजर ने ट्वीट किया, 'भारतीय मीडिया और उसके लोग ऐसे व्यवहार कर रहे हैं, मानो वे कोई पारिवारिक धारावाहिक शूट करने आए हों।' वहीं एक दूसरे यूजर ने ट्वीट किया कि एक बड़े अंग्रेजी चैनल का रिपोर्टर एक महिला से पूछता है कि क्या उसका कोई मरा है? और उसके हां कहने के बाद वह यह सवाल दस बार करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश