1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल के राष्ट्रपति ने की इंडिया टीवी से खास बातचीत, कहा 'भारत को शुक्रिया'

नेपाल के राष्ट्रपति ने की इंडिया टीवी से खास बातचीत, कहा 'भारत को शुक्रिया'

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2015 09:40 am IST,  Updated : May 02, 2015 09:44 am IST

नई दिल्ली: नेपाल के भूकंप में मारे गए लोगों की संख्या 6621 के पार हो गई है और 80,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं। मरने वालों की तादाद 10,000 से ज्यादा होने का अंदेशा है। दुनिया

इंडिया टीवी से खास...- India TV Hindi
इंडिया टीवी से खास बातचीत में नेपाल के राष्ट्रपति ने भारत की सराहना की

नई दिल्ली: नेपाल के भूकंप में मारे गए लोगों की संख्या 6621 के पार हो गई है और 80,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं। मरने वालों की तादाद 10,000 से ज्यादा होने का अंदेशा है। दुनिया भर से कई देश नेपाल की मदद के लिए सामने आ रहे है। दिन पर दिन सीसीटीवी फुटेज में सामने आ रहा है तबाही का खौफनाक मंजर।

नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में अपनी पीड़ा व्यक्त की, उन्होंने कहा कि 'भूकंप के बाद टेंट में सोने को मजबूर हुए'।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए राष्ट्रपति रामबरन ने कहा कि 'एक घंटे के अंदर उन्होंने फोन किया और इतनी मदद की, भारत को मदद देने के लिए भी शुक्रिया।'

भारत, पाकिस्तान चीन के अलावा अमेरिका, फ्रांस, पोलैंड जैसे देशों से भी मदद आ रही है। मेडिकल टीम्स नेपाल पहुंच रही हैं लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें हो रही है जो लोग दूर दराज इलाकों में है।

नेपाल में भूकंप के 6 दिन बाद भी मलबे से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश