1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल के उपराष्ट्रपति करेंगे चीन का दौरा, व्यापार मेले में शिरकत करेंगे

नेपाल के उपराष्ट्रपति करेंगे चीन का दौरा, व्यापार मेले में शिरकत करेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2017 08:01 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 08:01 pm IST

नेपाल के उपराष्ट्रपति नंदबहादुर पुन देश का एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल लेकर चीन जाएंगे और महत्वाकांक्षी रेशम मार्ग परियोजना के संबंध में सहयोग एवं विकास को लेकर एक बैठक को संबोधित करेंगे।

Nepal- India TV Hindi
Nepal

काठमांडू: नेपाल के उपराष्ट्रपति नंदबहादुर पुन देश का एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल लेकर चीन जाएंगे और महत्वाकांक्षी रेशम मार्ग परियोजना के संबंध में सहयोग एवं विकास को लेकर एक बैठक को संबोधित करेंगे। 6 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी गांसू प्रांत की राजधानी लानझाोउु में 23वां चीन-लानझाोउु निवेश एवं व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा।

नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति रेशम मार्ग परियोजना के संबंध में सहयोग एवं विकास को लेकर एक उच्च स्तरीय मंच को संबोधित करेंगे तथा 7 जुलाई को नेपाल-चीन आर्थिक एवं व्यापार सहयोग आदान-प्रदान सम्मेलन के विषय पर औद्योगिक समुदाय के सामने एक महत्वपूर्ण भाषण देंगे। पुन गांसू प्रांत में चीन के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे।

हाल में नेपाल ने चीन द्वारा शुरू की गई बेल्ट एंड रोड परियोजनाओं से जुड़े समझाौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारत में चिंताएं उठीं। भारत ने चीन की इस पहल का विरोध किया है। भारत को वन बेल्ट वन रोड परियोजना के तहत आने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) पर आपत्ति है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश