1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मानव तस्करों के चंगुल से बचीं नेपाली महिलाएं पहुंची घर

मानव तस्करों के चंगुल से बचीं नेपाली महिलाएं पहुंची घर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2015 08:45 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 08:45 pm IST

नई दिल्ली: 27 नेपाली महिलाएं, जिन्हें भारतीय पुलिस ने तस्करों से मुक्त कराया था, नेपाल में अपने घर पहुंच गई हैं।   इन नेपाली महिलाओं को गैरकानूनी तरीके से नई दिल्ली से तस्करी कर दुबई

मानव तस्करों से बचीं...- India TV Hindi
मानव तस्करों से बचीं नेपाली महिलाएं पहुंची घर

नई दिल्ली: 27 नेपाली महिलाएं, जिन्हें भारतीय पुलिस ने तस्करों से मुक्त कराया था, नेपाल में अपने घर पहुंच गई हैं।

 

इन नेपाली महिलाओं को गैरकानूनी तरीके से नई दिल्ली से तस्करी कर दुबई ले जाया जा रहा था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, महिलाओं को अच्छी नौकरियों का लालच दिया गया था। उन्हें दो हफ्ते पहले भारतीय पुलिस ने बचाया था।

महिलाओं की उम्र 20 से 35 साल के बीच है। उन्हें अलग-अलग तारीखों को दिल्ली ले जाया गया था। इनमें ज्यादातर महिलाएं नेपाल के भूकंप प्रभावित जिलों से थीं।

गरीबी का अनुचित लाभ उठाकर शोषण

ये मानव तस्कर नेपाली महिलाओं की गरीबी का लाभ उठाकर उन्हें ज्यादा वेतन वाली नौकरियों का लालच देकर मिडिल-ईस्ट ले जाते हैं। नेपाल के भूकंपग्रस्त क्षेत्रों की महिलाएं ऐसे मानव तस्करों के निशाने पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश