1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में पहली महिला राष्ट्रपति बनीं विद्या भंडारी, नेपाली कांग्रेस के गुरुंग को हराया

नेपाल में पहली महिला राष्ट्रपति बनीं विद्या भंडारी, नेपाली कांग्रेस के गुरुंग को हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2015 11:48 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 11:48 pm IST

काठमांडू: नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की उपाध्यक्ष विद्या देवी भंडारी बुधवार को नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं। भंडारी ने नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी कुल बहादुर गुरुंग को चुनाव में हराया। संसद के अध्यक्ष ओनसारी

नेपाल की पहली महिला...- India TV Hindi
नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं विद्या देवी भंडारी

काठमांडू: नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की उपाध्यक्ष विद्या देवी भंडारी बुधवार को नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं। भंडारी ने नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी कुल बहादुर गुरुंग को चुनाव में हराया। संसद के अध्यक्ष ओनसारी घारती मागर ने चुनाव में उनकी जीत का ऐलान किया।

राष्ट्रपति पद के चुनाव में संसद में उन्हें 327 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस के कुल बहादुर गुरुंग को 214 मत मिले। वह निवर्तमान राष्ट्रपति राम बरन यादव की जगह लेंगी।

भंडारी रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। उन्हें कैंसर हो गया था लेकिन उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी थी। भंडारी दिवंगत कम्युनिस्ट नेता मदन भंडारी की विधवा हैं। मदन की 1991 में संदिग्ध हालात में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

विद्या भंडरी नेपाली कांग्रेस से संबद्ध राष्ट्रपति राम बरन यादव की जगह लेंगी। यादव 2008 में पहली संविधान सभा के चुनाव के बाद राष्ट्रपति चुने गए थे।

20 सितंबर को लागू हुए देश के नए संविधान में नए राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद अध्यक्ष और संसद उपाध्यक्ष को चुने जाने का प्रावधान किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश