1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आज से पाकिस्तान की नवनिर्वाचित पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू

आज से पाकिस्तान की नवनिर्वाचित पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2018 11:18 am IST,  Updated : Aug 13, 2018 12:22 pm IST

पाकिस्तान की नव निर्वाचित संसद में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने और नई सरकार को शक्तियां सौंपने के लिए आज पहले सत्र की शुरुआत हुई। पिछली नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एयाज सादिक संसद सत्र के पीठासीन अधिकारी हैं।

imran khan- India TV Hindi
imran khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की नव निर्वाचित संसद में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने और नई सरकार को शक्तियां सौंपने के लिए आज पहले सत्र की शुरुआत हुई। पिछली नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एयाज सादिक संसद सत्र के पीठासीन अधिकारी हैं। वह नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आज सुबह दस बजे संसद भवन में निचले सदन नेशनल असेंबली का पहला सत्र बुलाया। इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के आम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के 19 दिन बाद संसद सत्र बुलाया गया।

नेशनल असेंबली के नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद निवर्तमान अध्यक्ष उन्हें शपथ दिलाएंगे और नए सदन की कमान उन्हें सौंप देंगे। संभावित प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 25 जुलाई को हुए चुनावों में 116 सीट जीती थी, वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी।

नौ निर्दलीय सदस्यों के शामिल होने के बाद उनकी सीटों की संख्या 125 पर पहुंच गई। चुनाव आयोग ने आरक्षित 60 सीटें पार्टियों के बीच बांट दी थी जिसमें पीटीआई को 28 सीटें मिली, इसके साथ ही उसकी सीटों की अंतिम संख्या 158 पर पहुंच गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश