1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस ने सीरियाई अस्पतालों पर किए 9 हवाई हमले

रूस ने सीरियाई अस्पतालों पर किए 9 हवाई हमले

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 23, 2015 07:50 pm IST,  Updated : Oct 23, 2015 07:52 pm IST

बेरूत: सीरिया के एक चिकित्सा संगठन के अनुसार युद्धग्रस्त देश में काम कर रहे अस्पतालों या अस्थायी क्लीनिकों पर रूस ने नौ हवाई हमले किए हैं। रूस ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थन में गत

रूस ने सीरियाई...- India TV Hindi
रूस ने सीरियाई अस्पतालों पर किए 9 हवाई हमले

बेरूत: सीरिया के एक चिकित्सा संगठन के अनुसार युद्धग्रस्त देश में काम कर रहे अस्पतालों या अस्थायी क्लीनिकों पर रूस ने नौ हवाई हमले किए हैं। रूस ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थन में गत 30 सितंबर को सीरिया में अपना हवाई अभियान शुरू किया था।

सीरिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से हुए 313 हमले

सीरिया में कई प्रतिष्ठान चलाने वाली सीरियन-अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी ने कल कहा कि पूर्व में अनुमानित आठ हवाई हमलों के साथ इस हफ्ते की शुरूआत में हुए एक जानलेवा हमले के अलावा देश में संघर्ष शुरू होने के बाद से 313 हमले हो चुके हैं।

रूसी हमलों ने सीरियाई अस्पतालों में मचाई तबाही

संगठन ने कहा कि रूस की बमबारी में उसके कई प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं जिनमें दो अक्तूबर को लताकिया प्रांत एवं हामा प्रांत में और मंगलवार को इदलीब प्रांत में हुए हमले शामिल हैं। 

मेडिकल स्टाफ समेत 12 लोग मरे, 28 घायल

सीरियन-अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी के अनुसार नवीनतम हमले में दो चिकित्साकर्मी और कम से कम दस नागरिक मारे गए और 28 दूसरे नागरिक घायल हो गए।

रूस किया हमला करने से इनकार

रूस ने इदलीब प्रांत के सरमीन शहर के अस्पताल पर अपना कोई हवाई हमले होने की खबरों का पुरजोर खंडन करते हुए उन्हें फर्जी बताया।

सीरियाई अस्पतालों को हमलों से बचाने की मांग

सीरियन-अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी के प्रमुख अहमद तारकजी ने अस्पतालों एवं क्लीनिकों को दोबारा हमलों से बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश