लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान की पाकिस्तान में जीत के बाद आगामी 11 अगस्त को वह देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेगें। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रह चुके इमरान खान ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता दिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। (रूस से मिसाइल खरीद सकता है भारत, अमेरिका ने निकाला रास्ता )
तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने गुरूवार को कहा कि, इमरान कान की शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रित नहीं किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयरारियों को लेकर मीडिया से बात करते हुए फवाद चौधरी ने कहा कि, पीटीआई प्रमुख इमरान खान चाहते हैं कि शपथ ग्रहण समारोह सादगी के साथ किया जाए। चौधरी ने आगे बोलते हुए कहा कि, इमरान के खान के कुछ बेहद ही अजीज विदेशी मित्रों को ही समारोह में बुलाया गया है।
खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। खान (65) के 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि खान ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी जिसमें सरकार गठन के अलावा, वह कहां शपथ लेंगे और प्रधानमंत्री बनने के बाद कहां रहेंगे , इस पर भी चर्चा की गई। पार्टी के एक नेता ने कहा कि यह फैसला किया गया है कि वह राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे, जो एक महफूज स्थान है। राष्ट्रपति ममून हुसैन उन्हें शपथ दिलाएंगे।