1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक वायुसेना अड्डे पर हमले की साजिश में हाथ नहीं: अफगानिस्तान

पाक वायुसेना अड्डे पर हमले की साजिश में हाथ नहीं: अफगानिस्तान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 20, 2015 04:08 pm IST,  Updated : Sep 20, 2015 04:18 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि पाकिस्तान में वायुसेना अड्डे पर हुए हमले की साजिश न तो अफगानिस्तान में रची गई थी और न ही वहां से उसका समन्वयन किया

हमले की साजिश में हाथ...- India TV Hindi
हमले की साजिश में हाथ नहीं: अफगानिस्तान

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि पाकिस्तान में वायुसेना अड्डे पर हुए हमले की साजिश न तो अफगानिस्तान में रची गई थी और न ही वहां से उसका समन्वयन किया गया था। 'खामा प्रेस' के अनुसार, गनी ने कहा, "अफगानिस्तान सरकार उन रपटों को दृढ़ता से खारिज करती है, जिनमें आरोप लगाया गया है कि पेशावर हमले की साजिश अफगानिस्तान में रची गई थी और वहीं से इसे नियंत्रित किया गया था।"

अफगानिस्तान समझता है आतंकवाद की पीड़ा

अफगान सरकार ने एक बयान में रपटों को आधारहीन बताया है और काबुल के रुख को दोहराया है कि अफगानिस्तान अन्य देशों के खिलाफ अपनी धरती के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देगा। बयान में कहा गया है, "अफगानिस्तान आतंकवाद की पीड़ा को महसूस करता है और आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता है।"

आतंकवाद का अच्छे औऱ बुरे में विभाजन गलत

बयान में आगे कहा गया है कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और इसे कभी भी अच्छे या बुरे के रूप में नहीं विभाजित किया जा सकता बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सरकारों को क्षेत्र से आतंकवाद के खात्मे के लिए संयुक्त रूप से काम करना चाहिए और इस्लामाबाद को बगैर किसी भेदभाव के सभी आतंकवादी संगठनों से लड़ना चाहिए।

हमले में पाक सेना के कप्तान समेत 29 मारे गए थे

पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने दावा किया था कि शुक्रवार को पाकिस्तान के पेशावर में वायुसेना अड्डे पर हुए हमले की साजिश अफगानिस्तान में रची गई थी। इस हमले में 42 लोग मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि 13 पाकिस्तानी तालिबान छापामारों के एक समूह ने वायुसेना अड्डे पर धावा बोल दिया था और पाकिस्तानी सेना और वायुसेना के कम से कम 29 लोग मारे गए थे। मृतकों में सेना का एक कप्तान भी शामिल था।

ये भी पढ़ें: 'मुस्लिम शासनकाल में नहीं हुआ हिंदू धर्म पर हमला'

               PHOTOS: भारत के इस आईलैंड पर बसती है मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश